दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को शनिवार सुबह एक इनपुट मिला। इसमें कहा गया था कि कुख्यात बदमाश राजेश भारती अपने गैंग के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे घेरने का प्लान तैयार किया। - पुलिस को अपनी घेराबंदी और तलाशी के दौरान एक कार नजर आई। जब इसे रोकने की कोशिश की गई तो यह कार तेजी से आगे बढ़ गई। पुलिस ने जब पीछा किया तो इसमें सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी। - हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान चार बदमाश मारे गए जबकि एक घायल हो गया। मारे गए बदमाशों में राजेश भी बताया जाता है। एक बदमाश का नाम संजीव है। बताया जाता है कि घटना में पुलिस टीम के कुछ लोग भी घायल हुए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JI7kz8
via IFTTT
-